SuryaSetu छत पर सोलर, आसान तरीक़े से
English साइन इन
पीएम सूर्य घर मुफ़्त बिजली योजना

ग्राहक हम ढूँढते हैं. Installation आप कीजिए.

SuryaSetu घर-मालिकों से पीएम सूर्य घर के बारे में बात करता है, यह देखता है कि वे सच में तैयार हैं या नहीं, और फिर एक-एक करके तैयार ग्राहक आपको देता है — सिर्फ़ उन्हीं ज़िलों में जो आप चुनते हैं. न ad का ख़र्चा, न bidding, और installation पूरा होने तक कुछ भी देना नहीं.

आपका ख़र्चा
₹0 अकाउंट खोलने का
₹0 हर लीड का
₹0 महीने की फ़ीस

पैसा सिर्फ़ एक ही बार चलता है — commission, वह भी installation पूरा होने और customer से पूरा payment मिलने के बाद.

मुफ़्त · लगभग 2 मिनट · कोई कागज़ अपलोड नहीं

empanelled इंस्टॉलरों के लिए एक लीड, एक इंस्टॉलर ज़िले आप चुनते हैं

साफ़-साफ़ समझ लीजिए कि यह क्या है

आप यहाँ क्या कर रहे हैं

  • SuryaSetu पर अपने लिए एक login बना रहे हैं.
  • हमें बता रहे हैं कि आपकी टीम किन ज़िलों तक पहुँच सकती है.
  • बता रहे हैं कि आप प्रति kW कितना commission दे सकते हैं.
  • हर लीड पर ख़ुद तय कर रहे हैं कि उसे लेना है या नहीं.
  • ग्राहक को quotation ख़ुद देंगे — अपने तरीक़े से, अपने रेट पर.

आप क्या नहीं कर रहे

  • कंपनी रजिस्ट्रेशन नहीं हो रहा. यहाँ कुछ भी किसी सरकारी दफ़्तर में जमा नहीं होता, और आपके किसी लाइसेंस पर कोई असर नहीं पड़ता.
  • कोई contract sign नहीं हो रहा. न lock-in, न notice period, न penalty.
  • आज कुछ भी देना नहीं है. न joining fee, न subscription, न कार्ड.
  • न कोई quotation अपलोड करना है, न दूसरे इंस्टॉलरों से bidding करनी है.
  • किसी इलाक़े से बँध नहीं रहे. ज़िले का टिक हटाइए, उसकी लीड उसी दिन बंद.

ग्राहक आप तक कैसे पहुँचता है

1

घर-मालिक हम ढूँढते हैं

हमारे ad और हमारी calling टीम उन्हें लाती है. यह ख़र्चा हमारा है, आपका नहीं.

2

हमारा advisor जाँचता है कि बात असली है

छत, मकान किसका है, महीने का बिल, और सच में लगवाने का इरादा है या नहीं — और आपको कुछ भी भेजने से पहले हम उनकी ज़ुबानी permission लेते हैं.

3

लीड आपके dashboard में आती है

ज़िला, छत, बिल और कितने kW का सिस्टम बनेगा — सब दिखता है. नाम और नंबर तब तक छिपे रहते हैं जब तक आप लीड लेते नहीं.

4

आप लेते हैं — और वह सिर्फ़ आपकी हो जाती है

contact सिर्फ़ आपको दिखता है, और किसी को नहीं. सर्वे, quotation, installation और सब्सिडी का पेपरवर्क — सब आपके पास.

5

payment मिलने के बाद ही आप देते हैं

commission तभी बनता है जब installation पूरा हो जाए और customer आपका पूरा बिल चुका दे. हम invoice भेजते हैं — अपने आप कुछ भी नहीं कटता.

SuryaSetu ख़ुद installation नहीं करता. सर्वे, installation और सब्सिडी पेपरवर्क आपके पास रहता है.

पैसा कब चलता है

वह रेट आप नीचे ख़ुद तय करते हैं, और बाद में बदलने की बात हमसे कभी भी कर सकते हैं. जो लीड installation तक नहीं पहुँची, उसका आपको कुछ नहीं देना.

आज अकाउंट खोलने का
₹0
हर लीड का, जो हम आपको भेजते हैं
₹0
महीने या साल की फ़ीस
₹0
installation के बाद, जब customer आपको पूरा payment कर दे
आपका रेट, ₹ प्रति kW

ज़िले आपके, फ़ैसला आपका

अपना राज्य चुनिए, फिर उन ज़िलों पर टिक कीजिए जहाँ आपकी टीम सच में पहुँच सकती है. उनसे बाहर का ग्राहक आपको कभी नहीं दिखेगा. बाद में प्रोफ़ाइल से टिक हटा दीजिए और उस ज़िले की नई लीड तुरंत बंद — न notice, न penalty, न कोई फ़ोन करने की ज़रूरत.

  • 1जिन ज़िलों में काम करते हैं, उन पर टिक
  • 2सिर्फ़ वहीं के ग्राहक आप तक आएँगे
  • 3जब चाहें, एक टैप में बदल दीजिए

आपकी जानकारी एक ही इंस्टॉलर को

लीड लेने पर संपर्क खुलेगा। प्रगति अपडेट करते हुए सक्रिय लीड आपके पास रहेगी। कॉल की समय-सीमा चूकने पर पिछले इंस्टॉलर के पास भी संपर्क रह सकता है।

Claim करने से पहले देख लीजिए

लीड claim करना final है — contact तुरंत दिख जाता है और लीड आपकी हो जाती है. आपका इलाक़ा नहीं है? 'मेरा इलाक़ा नहीं' दबाइए — यह मुफ़्त है और हम आपको अगली लीड दिखा देंगे. Claim दबाने के बाद कोई cancel नहीं होता.

सीधे जवाब

क्या मुझे आपको quotation भेजना पड़ेगा?

नहीं. quotation आप ग्राहक को सीधे देते हैं — अपने format में, अपने रेट पर. आपका रेट न हम देखते हैं, न तय करते हैं.

कोई joining fee या subscription है?

नहीं. अकाउंट खोलना मुफ़्त है और मुफ़्त ही रहेगा. हमारे-आपके बीच पैसा सिर्फ़ एक ही चीज़ का चलता है — पूरे हो चुके और paid installation का commission.

क्या वही ग्राहक पाँच इंस्टॉलरों को दिया जाएगा?

नहीं. एक लीड सिर्फ़ एक इंस्टॉलर को. आपके लेते ही वह बाक़ी सबके लिए बंद हो जाती है — इस platform का पूरा मतलब ही यही है.

अगर लीड बेकार निकली तो?

dashboard में उसे बंद कर दीजिए और वजह बता दीजिए. जो लीड installation तक नहीं पहुँची उसका आपको कुछ नहीं देना, और सच बताने का कोई नुक़सान नहीं होता.

क्या मैं आज कुछ sign कर रहा हूँ?

नहीं. आप सिर्फ़ एक login बना रहे हैं. न contract, न lock-in, न notice period. जब मन हो लीड लेना बंद कर दीजिए — कुछ नहीं होगा.

क्या आप ख़ुद installation करते हैं? मुझसे मुक़ाबला तो नहीं?

बिल्कुल नहीं. SuryaSetu ख़ुद कोई installation नहीं करता और उसके पास कोई installer टीम नहीं है. हमारी कमाई तभी होती है जब आपकी होती है.

मुझे कितनी लीड मिलेंगी?

शुरू में एक बार में 5 खुली रहती हैं. उन्हें update कीजिए, अगली खुल जाएँगी. यह रफ़्तार की हद है, गिनती की नहीं — इसलिए है ताकि कोई ग्राहक कॉल का इंतज़ार करता न रह जाए.

ग्राहक की जानकारी का क्या होता है?

जब तक आप लीड लेते नहीं, वह छिपी रहती है; जाती सिर्फ़ एक इंस्टॉलर को है; और कभी बेची नहीं जाती. हम कोई सरकारी संस्था नहीं हैं और ग्राहक से आधार, PAN या बैंक details कभी नहीं माँगते.

SuryaSetu एक lead-generation पार्टनर है जो सरकारी empanelled सोलर इंस्टॉलरों के साथ काम करता है. हम कोई सरकारी संस्था नहीं हैं और ख़ुद installation नहीं करते. प्राइवेसी

अपना अकाउंट बनाइए

लगभग दो मिनट. न कुछ अपलोड करना है, न कुछ sign.

1आप और आपकी कंपनी

वही नाम जो ग्राहक आपके quotation पर देखता है. दुकान का नाम भी चलेगा.

वही नंबर जिस पर हमने कॉल किया था. इसी से आप login भी करेंगे.

2आप कहाँ installation कर सकते हैं

जिन ज़िलों में आप इंस्टॉल कर सकते हैं *

जिन-जिन ज़िलों तक आपकी टीम पहुँच सकती है, उन सब पर टिक कीजिए. इसे आप अपनी प्रोफ़ाइल से कभी भी बदल सकते हैं — टिक हटाते ही उस ज़िले की नई लीड आना तुरंत बंद हो जाएँगी.

ऊपर अपना राज्य चुनिए, ज़िले यहाँ दिख जाएँगे.

इसकी जगह पिनकोड डालिए (ज़रूरी नहीं)

6-अंकों के पिनकोड, कॉमा से अलग करके. सिर्फ़ वही इलाक़े लिखिए जहाँ आप असल में पहुँच सकते हैं — एक बार claim करने के बाद वह लीड आपकी हो जाती है, इसलिए Claim दबाने से पहले सोच लीजिए.

3आप कितना दे सकते हैं

देना तभी है जब installation हो जाए और customer आपको पूरा payment कर दे.

वही नंबर लिखिए जो आपको सच में जँचता हो — बाद में पछताने वाले मुरव्वत के नंबर से अच्छा है अभी असली नंबर तय हो जाए. बदलने की बात हमसे कभी भी कर सकते हैं.

4आपका login

कम से कम 6 अक्षर. कहीं सुरक्षित लिख लीजिए — हम इसे reset तो कर सकते हैं, पर आपको पढ़कर बता नहीं सकते.

खोलना मुफ़्त. न कार्ड, न lock-in. ज़िले बदलना या लीड लेना बंद करना — जब चाहें, तब.

पहले से अकाउंट है? साइन इन कीजिए  ·  फ़ोन पर करना ज़्यादा ठीक लगे तो कॉल कीजिए 9027169126